{"_id":"594d08b64f1c1b5b778b4802","slug":"41498220726-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों से हो रहा अवैध खनन, पर्यावरण को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों से हो रहा अवैध खनन, पर्यावरण को नुकसान
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के पिलखिनी घाट पर बालू खनन के दौरान पर्यावरण के नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। दिन रात पोकलैंड से लेकर जेसीबी मशीनें रात को घाट से सैकड़ों ट्रक बालू निकालकर बेच रहे हैं। इन सबके बीच पर्यावरण के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि पिलखनी घाट में खनन माफिया पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से खनन का कार्य कर रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों न जिला खनिज अधिकारी को भी अवगत कराया है जो अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर वापस चले जाते हैं। पर्यावरण बचाने के लिए इस पर रोक हर हाल में लगनी चाहिए। गौरतलब है कुछ दिन पूर्व इसी घाट में एसडीएम ने छापेमारी कर एक पोकलैंड मशीन पकड़ी थी। इसी सप्ताह में बालू खनन कराने के दौरान पुलिस टीम के पहुचंने पर वहां से स्कार्पियो से भागे चार लोग रास्ते में सड़क दुघर्टना में घायल हुए थे।
उधर इस मामले में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र से जब पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि नियमानुसार ही काम होना चाहिए। यदि मानक की अनदेखी हो रही है तो वह किसी दिन मौके पर जाकर इसे देखेंगे और फिर इसकी शिकायत करेंगे। पूरे मामले में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें बालू घाट से मिलीं हैं। जिसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
.....................
फोटो- 23 सीकेटीपी- 1 परिचय- पिलखिनी घाट पर जेसीबी से ट्रक में भरी जा रही बालू।
मशीनों से हो रहा अवैध खनन, पर्यावरण को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो