फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   4 thousand patients benefited from e-PHC

चित्रकूट: ई-पीएचसी से 4 हजार मरीजों को स्वास्थ्य लाभ

Sat, 05 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
4 thousand patients benefited from e-PHC
चित्रकूट। डिजिटल इंडिया का असर यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में भी दिखने लगा है। सुदूर इलाकों में मरीजों को नि:शुल्क सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-पीएचसी पर अब तक 50 हजार से अधिक लोगों ने इलाज कराया है। जिले के ऊंचाडीह में स्थापित ई-पीएचसी से अब तक 3771 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीके यादव ने बताया कि ई-पीएचसी (इलेक्ट्रानिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पीपीपी मॉडल पर विकसित किए गए हैं। ई-पीएचसी पर नर्स, लैब टेकनीशियन और फार्मासिस्ट तैनात होते हैं। नर्स मरीज का पंजीकरण कर उसकी पूरी जानकारी अपने कमांड सेंटर को भेजती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो कालिंग के जरिये एमबीबीएस डॉक्टर तत्काल परामर्श देते हैं। खास बात यह कि मरीज की जांच रिपोर्ट डॉक्टर और मरीज दोनों के ई-मेल पर एक साथ आती है। इससे डॉक्टर को दवा बताना आसान हो जाता है। ई-पीएचसी पर मरीज को परामर्श, दवा की निशुल्क सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ईसीजी, एचआईवी, डेंगू, मलेरिया समेत 21 से अधिक जांच भी मुफ्त की जाती है। डीपीएम आर के करवरिया ने बताया कि जिले के ऊंचाडीह में स्थापित ई पीएचसी से 3771 मरीजों ने अब तक स्वास्थ्य लाभ लिया है। नवंबर माह में 399 मरीज देखे गए। इनमें से 35 लोगों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई जबकि 15 मरीज रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed