फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   39 objections to the disposal of examination centers, the committee will investigate

Chitrakoot News: परीक्षा केंद्रों के निस्तारण के लिए 39 आपत्तियां, समिति करेगी जांच

Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
39 objections to the disposal of examination centers, the committee will investigate
चित्रकूट। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में मानकों की खूब अनदेखी की गई है। जिम्मेदारों ने कहीं पर 15से 20 किमी से दूर केंद्र बना दिए तो कहीं पर क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थी आवंटित कर दिए। इनके अलावा अन्य खामियां भी सामने आई हैं। जिले में प्रस्तावित परीक्षा केंद्र निर्धारण में 39 आपत्तियां सामने आई हैं। अब डीएम के निर्देश पर गठित समितियां आपत्तियों का निस्तारण करेंगी। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

18 फरवरी से यूपी की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डर, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं से संतृप्त विद्यालय को ही केंद्र बनाया जाना है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए विद्यालय से केंद्र की दूरी अधिकतम 12 किमी की परिधि में रखे जाने का मानक तय किया गया है। बावजूद इसके कई केंद्र मानकों को दरकिनार कर जिले में 34 परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। सूची में कई विद्यालयों के नाम गायब हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जिनके बच्चों का केंद्र मानक से तय दूरी से अधिक दूर के विद्यालयों को बना दिया गया है। कई विद्यालय जो हर साल केंद्र बनते थे, वे इस बार कट गए हैं। इसके अलावा क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की संख्या आवंटित कर दी गई है। इससे उनके प्रबंधक विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए जोर आजमाइश में लगे हैं। आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही वे विभागीय अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक से तालमेल बैठाने में जुटे हैं। पिछले वर्ष 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इस वर्ष 34 केंद्रों की सूची जारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआइओएस रविशंकर ने बताया कि विद्यालयों की ओर से नए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 15, दूरी अधिक होने पर केंद्र बदलने के लिए 12, छात्र-छात्राओं की संख्या को कम करने के लिए नौ और तीन स्कूल संचालकों ने परीक्षा केंद्र निरस्त करने की अर्जी डाली है। अब आने वाली आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी से गठित केंद्र निर्धारण समिति जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी। उसके बाद ही केंद्रों का अंतिम निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed