फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   3758 voters increased in the municipal body

Chitrakoot News: नगर निकाय में 3758 मतदाता बढ़े

Tue, 04 Apr 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
3758 voters increased in the municipal body
चित्रकूट। जिले में नगर निकाय की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसमें करीब 3758 मतदाता बढ़े हैं। इसी के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। दावेदार अपने अपने निकाय क्षेत्र के वोटरों की सूची प्राप्त करने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले की एक नगर पालिका चित्रकूट धाम व तीन नगर पंचायत मानिकपुर, मऊ, व राजापुर में 2022 में 134155 मतदाता थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले माह चलाए गए नगरीय निकाय पुनरीक्षण अभियान 2023 में परिवर्धन संशोधन व विलोपन के बाद मतदाताओं की संख्या 137913 हो गई है।
विज्ञापन

जिसमें नगर पालिका चित्रकूट धाम नगर पालिका में 3208,नगर पंचायत मानिकपुर में 47, नगर पंचायत राजापुर में 10, नगर पंचायत मऊ में 493 मतदाता बढे हैं। इस तरह से कुल 3758 मतदाता निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में बढ़े हंै। इस तरह से अब मतदाताओं की संख्या 137913 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट ...

निकाय पुरुष मतदाता महिला मतदाता योग
नगर पालिका चित्रकूट 47013 - 40348 87361
नगर पंचायत मानिकपुर 7674 6652 14326
नगर पंचायत राजापुर 11391 9700 21091
नगर पंचायत मऊ 8135 7000 15135
कुल योग 74213 63700 137913
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed