फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   27 lakh rupees in house repair and road construction

हास्टल मरम्मत और सड़क निर्माण में 27 लाख रुपये का घपला

Wed, 11 Jul 2018 11:22 PM IST
हास्टल मरम्मत और सड़क निर्माण में 27 लाख रुपये का घपला
हास्टल मरम्मत और सड़क निर्माण में 27 लाख रुपये का घपला Updated Wed, 11 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता, एई व जेई का मामला सुलझने की बजाए बढ़ता जा रहा है। बुधवार को महिला जेई ने ट्रंाजिट हास्टल व संपर्क मार्ग के भुगतान में 27 लाख रुपये का घपला करने का आरोप लगाया तो वहीं अधिशासी अभियंता ने जेई को मानसिक विक्षिप्त बता दिया।
  मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय की महिला जेई किरन ने बुधवार को नए आरोप में बताया कि 26 जून 2017 को उससे अधिशासी अभियंता आरसी कटियार व एई एके सिंह ने ट्रांजिट हास्टल की मरम्मत व रंगरोगन का स्टीमेट बनवाया था। यह स्टीमेट 28.30 लाख रुपये का बना था। चोरी छिपे यह स्टीमेट अन्य जेई से मिलकर 50 लाख का बनवा लिया और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर ली। इस मामले में दस लाख का भुगतान भी करा लिया गया है जबकि मौके पर सिर्फ बाउंड्रीवाल व रंगरोगन किया गया अन्य स्वीकृत रुपये से कोई काम नहीं हुआ है। जिसकी जांच कराई जा सकती है। इसके अलावा मार्च 2017 में चकभूपत संपर्क मार्ग निर्माण में इन्हीं दोनों अभियंता की उनकी साइड(जेई किरन) में लगभग 20 लाख रुपये के काम में दूसरे जेई से मिलकर 17 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। इसकी जांच में डीआरडीए के एई ने माना था कि घटिया सामग्री का प्रयोग निर्माण मेें हुआ है। इन सबकी जांच नए सिरे से कराई जाए।
विज्ञापन

पूरे मामले में अधिशासी अभियंता आरसी कटियार ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। अब लगता है कि महिला जेई बेवजह उन्हें फर्जी मामले में फंसाना चाहती हैं। वह कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई है। अब उनके कामों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिले इंजीनियर
चित्रकूट। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के सभी इंजीनियरों का सत्यापन कार्य शुरू हो चुका है। बुधवार को कार्यालय जब पुलिस टीम पहुंची तो कोई इंजीनियर नहीं मिला। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed