{"_id":"61be328ca5269758d044d68c","slug":"26-crore-proposals-passed-in-district-panchayat-meeting-chitrakoot-news-knp670353235","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में 26 करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में 26 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पंचायत की बैठक में शनिवार को विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके बाद सदस्यों के 26 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी भी दे दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रहे। 28 नवंबर को बनाई गई कार्य योजनाओं के लिए 26 करोड़ का बजट पास किया गया है। जिसमें संशोधित वित्तीय बजट 2021-22 व मूल बजट 2022-23 की स्वीकृति प्रदान की गई। अन्ना गौवंशों को संरक्षण देने के संबंध में योजनाएं बनाईं गईं। ठंड को देखते इंतजाम, चारा भूसा, भुगतान, आय व्यय, तहबाजारी, मेला, प्रदर्शनी, कर वसूली, धान क्त्रस्य केन्द्रों आदि पर चर्चा हुई। विकास योजनाओं पर जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव व सुझाव मांगे गए।
अनुमानित आय 2021-22 में 35 करोड़ 97 लाख 38 हजार 657, पुनिरीक्षित आय 44 करोड़ 99 लाख 74 हजार 551, अनुमानित आय 2022-23 के लिए 26 करोड़ 80 लाख 33 हजार 664 है। सर्वसम्मति से प्रस्तावों पर संस्तुति की गई। सांसद आरके सिंह पटेल, डीपीआरओ तुलसीराम प्रजापति, डीडी कृषि राजेश कुमार, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।