फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   26 candidates will governs Quarter to seven million voters

26 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे पौने सात लाख मतदाता

Wed, 22 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 22 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
26 candidates will governs Quarter to seven million voters
पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धर्मनगरी की दोनों सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। पौने सात लाख से अधिक मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए 760 बूथों पर मतदान करेंगे। इसके लिए लगभग साढ़े तीन हजार मतदानकर्मी बुधवार को वाहनों से अपने बूथ की ओर रवाना हो गए। सुरक्षा व्यवस्था का भी कड़ा इंतजाम किया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने मार्च पास्ट किया।  
विज्ञापन



   यूपी विधानसभा चुनाव में चौथे चरण में गुुरुवार को जिले की दोनों सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे। शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, सीडीओ ए दिनेश कुमार, एसपी डीपी सिंह, आरओ नरेंद्र बहादुर सिंह, राममूर्ति त्रिपाठी की देखरेख में पीठासीन अधिकारी व कर्मचारी मतदान केन्द्रों के लिये रवाना हो गये।
विज्ञापन






एआरटीओ आरएन चौधरी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिये 234 बड़े वाहन व 304 छोटे वाहनों का अधिगृहण किया गया है। जिनसे पालिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। आयोग के निर्देश पर सभी वाहनों को किराया भत्ता दिया जायेगा। चित्रकूट क्षेत्र में 99 और मानिकपुर क्षेत्र में 87 वाहनों से पार्टियां रवाना हुईं। शेष वाहनों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकूट विधानसभा में कुल 356445 मतदाता हैं। एक लाख 93 हजार 223 पुरूष व एक लाख 63 हजार 214 महिला एवं 8 अन्य मतदाता हैं। मानिकपुर विधानसभा में कुल तीन लाख 25हजार 573 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 78 हजार 209 पुरूष व एक लाख 47हजार 356 महिला व 8 अन्य मतदाता हैं। कुल मतदाता दोनो विधानसभाओं के 682018 हैं।  चित्रकूट विधानसभा में कुल 337 बूथ व 309 मतदान केन्द्र हैं। चित्रकूट विधानसभा में 88 वर्नेबुल व 4 क्रिटिकल वर्नेबुल है। मानिकपुर विधानसभा में 112 वर्नेबुल व 3 क्रिटिकल वर्नेबुल बूथ हैं। कुल 760 बूथ व 598 मतदान केंद्र हैं।


चित्रकूट। डीएम मोनिका रानी व एसपी डीपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरा प्रशासन सतर्क है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निर्भीक होकर बूथों तक ग्रामीणों को पहुंचाने के हर प्रयास किए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के अलावा बाहरी जिले की भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च पास्ट कर बूथों के आसपास तैनात कर दी गई है। जिले में आठ हजार पैरामिलेट्री फोर्स व पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।


 विधानसभा चुनाव में फोटो पहचान पर्ची न होने पर भी मतदाता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मतदाता सूची में नाम होने पर भी वह 12 अभिलेखों से वोट डालने के लिये अधिकृत होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि फोटो युक्त पहचान पत्र पासपोर्ट ड्राईविंग लाइसेंस, राज्य, केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों, डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, आयकर, पहचान पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या, मनरेगा जॉब कार्ड श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन, दस्तावेज आदि शामिल हैं। इन सभी अभिलेखों में कोई एक  दिखाकर मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed