{"_id":"627aae9a6e40957e8b33158b","slug":"250-people-returned-ration-cards-chitrakoot-news-knp6960608157","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 लोगों ने लौटाए राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 लोगों ने लौटाए राशन कार्ड
विज्ञापन
फोटो-8- डीएसओ कार्यालय में जमा किये गए राशन कार्ड- संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राशन कार्डों की जांच चल रही है। शासन के निर्धारित मानक पूरे न करने वालों में हलचल मची है। चित्रकूट जिले में लगभग 250 लोगों ने इस गाइडलाइन में खुद को पात्र न पाए जाने पर राशन कार्ड लौटा दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी बीके महान ने निर्देश जारी किया है कि अपात्र कार्डधारक तत्काल राशनकार्ड निरस्त करा लें। अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव ने अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग दो लाख राशनकार्ड बने हैं। पात्र और अपात्रों की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि मानक के अनुरूप सुविधाओं वाले राशन कार्डधारक खुद राशनकार्ड निरस्त करा लें। अन्यथा की दशा में जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये है मानक
दो लाख रुपये से अधिक आय होने पर राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे। जिले में साढ़े सात एकड़ भूमि, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, एसी, पांच केवीए से अधिक जनरेटर आदि होना अपात्र की श्रेणी में आते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर राशनकार्ड निरस्त होंगे।
विज्ञापन
कार्ड सरेंडर करने वालों के नाम...
सीतापुर की आरती शुक्ला पत्नी सुनील कुमार, राजापुर के गुठऊपुर की सुनीता पत्नी नत्थूलाल, कच्ची छावनी की सुफला विश्वकर्मा पत्नी अमित कुमार के साथ ही शिक्षक व ठेकेदार समेत करीब ढाई सौ लोगों ने अपने राशनकार्ड शपथ पत्र के साथ सरेंडर कराया है।