{"_id":"6772e31780ff899ea20d68fb","slug":"24-students-selected-in-farmer-welfare-and-agriculture-development-department-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112096-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 24 छात्रों का किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 24 छात्रों का किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग में चयन
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीएससी कृषि और एमएससी कृषि में पढ़ाई कर चुके 24 विद्यार्थियों का किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग में चयन हुआ है। कुलपति, विभागाध्यक्ष और अन्य शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है।
अधिष्ठाता कृषि संकाय प्रो. डीपी राय ने बताया कि किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग की ओर से 27 दिसंबर को घोषित परीक्षा परिणाम के आधार पर कृषि संकाय के छात्र भवानी सिंह राठौड़, ललिता डुडवे, राकेश काकोडिया, दुर्गेश कुमार घोरसे का चयन ब्लाक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बीटीएम) के पद पर हुआ है।
आकृति गौतम, दिव्या सिंह भारती, काजल शर्मा, सचिन असोने, बलवीर सिंह कुशवाहा, सतेंद्र कुमार डेहरिया, कृष्णेंद्र सिंह, पुनम डेहरिया, अनिल राउत, शुभम पाटीदार, शिवम शुक्ला, राकेश तरोले, ललित मालवीय, जुला जामरा, संदीप सिंह राजपूत, दीक्षा सिंह, पायल पटेल, अमृता चौहान, चंद्रकांता के अलावा हिमांशु यादव का चयन अस्सिटेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (एटीएम) के पद पर हुआ। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अर्जित इस बड़ी सफलता को कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने गौरवपूर्ण विशेष उपलब्धि बताया है।