फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   24 hours continuous power supply in the area

Chitrakoot News: परिक्षेत्र में 24 घंटे जारी रहे बिजली आपूर्ति

Fri, 09 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 09 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
24 hours continuous power supply in the area
चित्रकूट। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर व डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि चित्रकूट परिक्षेत्र में 24 घंटे विद्युत संचालित रहेे इसके लिए कार्ययोजना बनाएं।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली कराई जाए। सभी अवर अभियंताओं से कहा कि क्षेत्र में जर्जर तार, खंभा, ट्रांसफार्मर व क्षमता वृद्धि आदि जो कार्य कराए जाने हैं उसका भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। डीएम ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि विद्युत वसूली शत-प्रतिशत कराएं।
विज्ञापन

शहर में विद्युत केबल के अंडर ग्राउंड के कार्य पर प्रगति न होने पर निदेशक टेक्निकल को निर्देश दिए कि दोनों अधिशासी अभियंताओं से जवाब तलब किया जाए। इस मौके पर सीडीओ अमृतपाल कौर, मुख्य अभियंता बांदा सुनील कपूर, सदर एसडीएम राजबहादुर, नवदीप शुक्ला, प्रमोद कुमार झा, प्रमेश श्रीवास्तव, धर्मजीत सिंह, लवप्रकाश यादव, बृजेश कुमार, आरएस वर्मा व केके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed