{"_id":"5c0c076abdec2241913028f6","slug":"21544292202-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को कंबल बांट कराएं वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को कंबल बांट कराएं वीडियोग्राफी
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंद लोगों को कंबल बांट कराएं वीडियोग्राफी: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने जिले के जिन स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं उनकी सूची मांगी है। अबकी ऐसे स्थानों पर ही अलाव जलवाएं जहां से लेागों का आवागमन ज्यादा हो। शासन की योजना के अनुसार जरूरतमंदों को ही कंबल बांटे और उसकी वीडियोग्राफी कर उन्हें उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जनपद में अलाव जलवाने वाले स्थानों की सूची तैयार करें कि यह कितने स्थानों पर जलाए जाते हैं इसमें से कितने जिला पंचायत, नगर पालिका/नगर पंचायतों द्वारा जलाये जाते हैं। जिले के प्रमुख स्थानों जहां पर नागरिकों का ज्यादा आना जाना लगा रहता है उन स्थानों को चिंन्हित कर उन स्थानों पर अलाव जलाने के व्यवस्था की जाय। रैन बसेरा जहां संचालित है वहां पर अलाव की व्यवस्था की जाय। यह भी कहा कि जल्द ही कंबल वितरण भी शिविर लगाकर किया जाना है। एसडीएम व तहसीलदार अपने शीत कालीन भ्रमण के समय भी ग्रामीण क्षेत्र में असहाय व गरीब लोगों को (जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है ) उन्हें प्रदान किया जायें और इस वितरण कार्यक्रम की फ ोटोग्राफ ी एवं वीडियो ग्राफ ी भी कराकर वितरण का प्रचार प्रसार भी कराया जाय।