{"_id":"598df3e84f1c1bea598b456a","slug":"21502475240-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट गए बाल, बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट गए बाल, बेहोश हुई महिला
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। थाना क्षेत्र के गनीवां गांव की एक महिला के परिजनों ने दावा किया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक उसकी चोटी के बाल कट गए। कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है।
गांव की वंदना देवी (25) पत्नी चुन्नीलाल के पड़ोसी किशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह पड़ोसी चुन्नी के घर में था। तभी आंगन में सिलबट्टे से मसाला पीसते समय वंदना बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पीछे चोटी के कुछ बाल भी कटे पड़े थे।
यह देखकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है। इस मामले में राजापुर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बाल काटने की अफवाह फैलाई जा रही है। घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच पड़ताल व पूछताछ की गई है। महिला अन्य किसी कारण से बेहोश हुई थी।