फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   24 घंटे के अंदर अस्पताल में तीन नवजात की मौत

24 घंटे के अंदर अस्पताल में तीन नवजात की मौत

Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर अस्पताल में तीन नवजात की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजातों की देखभाल में गड़बड़ी की शिकायतें आए दिन मिल रही हैं। 24 घंटे के अंदर कमजोर तीन नवजात की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना के ओरा निवासी रामनरेश की पत्नी रानी देवी को गुरुवार की शाम को बच्ची जनने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों के अनुसार बच्ची कमजोर थी। उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई।

चित्ररागोकुलपुर निवासी राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी देवमनी ने जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे बच्चे को जन्म दिया। इलाज में लापरवाही होने पर हालत खराब हो गई। इसके बाद उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा रसिन निवासी प्रेम शंकर ने बताया कि गुरुवार की रात को उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने बच्चे को जन्म दिया, जो कमजोर था। स्टाफ ने काफी देर तक सही इलाज नहीं किया तो हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर तीन नवजात की मौत होने के मामले में सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि इलाज में लापरवाही नहीं हुई है। तीनों मामले की जानकारी ली गई। इसमें पाया गया कि तीनों बच्चे कमजोर थे। इन्हें काफी प्रयास के बावजूद बचाया नहीं जा सका। यह जरूर है कि स्टाफ को चेताया गया है कि बच्चा कमजोर हो तो उसे तत्काल एसएनसीयू में भर्ती करने को भेजे। जिससे बच्चे की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed