{"_id":"5bc23518bdec22698f4cab24","slug":"201539454232-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के तीन दरोगा पर महिला ने लगाए संगीन आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के तीन दरोगा पर महिला ने लगाए संगीन आरोप
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाने के तीन दरोगाओं पर क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गए और अश्लीलता के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे बचाने पहुंची उसकी मां - बहन पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें धमका कर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। छोड़ने पर वह थाने रिपोर्ट करने पहुंची लेकिन वहां से भी भगा दिया गया। थानाध्यक्ष ने आरोपों को पूरी तरह राजनैतिक व फर्जी बताया है।
शनिवार को मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने एसपी को लिखे पत्र में दावा किया कि 17 सितंबर की शाम को बहिलपुरवा थाने के कुछ दरोगा उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गए। इसके बाद छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग आई। इसकी शिकायत बहिलपुरवा थाने में भी दर्ज नहंी की गई है। अब आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं कि यदि रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसे जेल भेज देेंगे। जिससे उसका परिवार भयभीत है। इस मामले में बहिलपुरवा थानाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि आरोप पूरी तरह गलत हैं। कुछ ग्रामीणों के इशारे पर थाने के दरोगाओं पर फर्जी आरोप लगाकर दबाव बनाया जा रहा है। मामले में राजनीति हो रही है। लगभग एक माह बाद अब पीड़िता का इस तरह शिकायत करना पूरी तरह संदेह पैदा करता है। इसकी जांच भी की जा चुकी है।
थाने के तीन दरोगा पर महिला ने लगाए संगीन आरोप
पाड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया पत्र
थानाध्यक्ष बोले, हो रही राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो