फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत

ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत

Tue, 11 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत
ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कामायनी एक्सप्रेस से चाची के साथ भोपाल जा रही हाईस्कूल की छात्रा की अचानक ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतका जिले की सीमा से सटे डभौरा मप्र की निवासी थी।

रीवा जिले के डभौरा बस्ती निवासी मनीषा वर्मा(17) पुत्री रामहित अपनी चाची राधारानी के साथ रविवार की रात को कामायनी एक्सप्रेस से भोपाल जा रही थी। उसकी चाची ने बताया कि ट्रेन चलने के बाद डभौरा स्टेशन के आगे निकलने पर भतीजी बाथरूम की ओर गई और काफी देर तक नहीं लौटी तो जानकारी करने पहुंची। दरवाजे के पास खड़े कुछ लोगों ने बताया कि एक लड़की दरवाजे से गिरी है। जिसकी सूचना टीटीई के माध्यम से शंकरगढ़ व मानिकपुर जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने छात्रा को मृत अवस्था में पाया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जीआरपी के अनुसार छात्रा के पास भोपाल तक का टिकट भी मिला है। मृतका एक भाई छह बहन में चौथे नंबर की थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed