{"_id":"5b799eea42c79246424d5c27","slug":"191534697194-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनाें ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। जीआरपी ने इससे इंकार कर स्वाभाविक मौत की बात कही है। साथ ही यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।
बांदा जिले के नरैनी पुकारी निवासी सिराजुद्दीन (41) पुत्र कमरूद्दीन कई महीने से कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में अपनी बहन के घर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार पत्नी नजमा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह पति शनिवार की रात रिक्शा लेकर शहर गए थे। रेलवे स्टेशन परिसर में उनका शव मिलने की सूचना मिलने पर सभी सन्न रह गए। रात को ही स्टेशन पहुंचने पर जहरखुरानी का शक जीआरपी से जताया गया। स्टेशन परिसर पर ही उनका शव पड़ा मिला था। उसके दो पुत्र हैं। इस मामले में जीआरपी प्रभारी ब्रजभान ने बताया कि जहरखुरानी का शक नहीं है लगता है कि बीमारी के चलते सिराजुद्दीन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद इसकी सही जानकारी हो सकेगी।