{"_id":"5c69a1d9bdec2237d6014742","slug":"181550426585-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी किशोर को मिला आयुष्मान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी किशोर को मिला आयुष्मान का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिवासी किशोर को मिला आयुष्मान का लाभ
चित्रकूट। आदिवासी दंपति की खुशी का ठिकाना तब न रहा जब पता चला कि आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड से उनके बेटे का नि:शुल्क इलाज हो जाएगा। इसी योजना के तहत उसके बेटे की जिला अस्पताल में सर्जरी की गई।
मानिकपुर ब्लाक के लक्ष्मणपुर मजरा कल्याणपुर निवासी राम मिलन ने बताया कि उसका पुत्र शिव कुमार उर्फ सिक्कू एक पखवाड़ा पूर्व घायल हो गया था। पिता को जानकारी हुई तो वह अगले दिन बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर गए। वहां इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। पैर में सूजन बढ़ती जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिव कुमार की मां रतिया ने बताया की बेटे के ऑपरेशन की बात सुनकर घबरा गए थे। उनके पास पैसे नहीं थे। यहां आने पर ऑपरेशन के पहले उन्होंने चिकित्सक को बताया कि उनके पास रुपये नहीं है। चिकित्सक ने पूछा कि प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना वाला कार्ड हो तो उसका इलाज मुफ्त हो जाएगा। यह बात सुनने पर दंपति में खुशी छा गई। क्योंकि उसका गोल्डन कार्ड बना था। कार्ड के आधार पर बेटे के दाएं पैर का ऑपरेशन हुआ। आपरेशन होने पर बेटे को राहत मिलने पर हम लोगों को चेन मिला।
125 लोगों को इलाज का लाभ मिला
चित्रकूट। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक जनपद में 125 लोगों को इलाज का लाभ मिला है। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा.ध्रुव कुमार ने बताया कि इस योजना से जिले में 73 हजार 400 लोगों को लाभ दिया जाना है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर शिवरामपुर पहाड़ी और राम नगर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर भी गोल्डन कार्ड बनाए गए। आशाओं के साथ लाभार्थियों को बुलाया गया है। प्रत्येक आशा के दस.दस लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। अब तक तीन हजार से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 1800 से अधिक कार्ड जिला अस्पताल और सीएचसी द्वारा बनाए गए हैं। शेष 1200 से अधिक कार्ड सीएससी द्वारा बनाए गए हैं। बताया कि जिन लोगों के पास इस योजना से संबंधित प्रधानमंत्री की ओर से सीधे पत्र आ रहे हैं। उनके कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके पास ऐसा पत्र नहीं आया है। उनके भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। संबंधित लोग अपने राशन कार्ड आधार कार्ड के साथ मोबाइल लेकर संबंधित स्थलों पर पहुंचकर कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में अब तक लगभग 200 लोगों का इलाज के लिए पंजीकरण हुआ है। जिनमें से 125 का इलाज हो चुका है।
विज्ञापन
ढ
कैसे जाने आपका नाम हैं या नहीं
चित्रकूट। इस योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री के द्वारा पत्र भेजे गए हैं। यदि किसी के पास पत्र नही हैं तो वह 14555 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकता हैं। अपने क्षेत्र की आशा से भी इस बात की जानकारी ले सकते हैं कि आपका नाम हैं या नहीं। आशाओं के पास भी सूची भेजी गई हैं और जो पत्र आए हैं वह आशाओं के जरिये ही बांटे जा रहे हैं।