फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   18 in the city, 10 hours power supply in rural areas

शहर में 18, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति

Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
शहर में 18, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
शहर में 18, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति Updated Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
18 in the city, 10 hours power supply in rural areas
pareshani - फोटो : amarujala
अमर  उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। बिजली विभाग शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक बिजली की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। कई गांवों की हालत यह है कि सप्ताहभर से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। आपूर्ति को लेकर सामाजिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा।
जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने के आदेश हैं इसके बाद भी रोजाना चार से पांच घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो बहुत ही खराब है। 18 घंटे बिजली की आपूर्ति करने के आदेश है। मात्र 10 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस समय कई गांवों में बिजली आपूर्ति एक सप्ताह से नही हो रही है। जिसमें पहाड़ी ब्लाक के पचोखर, कादरगंज, बाराह माफी आदि है। इसी तरह से मानिकपुर क्षेत्र के कोलानपुरवा, ऐरान, कुसमा, छीतूपुर, आदि गांवाें में बिजली मऊ विकास खंड की हालत भी खराब रहती है। इस क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांव में बिजली की आपर्ति एक सप्ताह पूर्व बाधित थी। जिसको अब सुधार दिया गया है।
विज्ञापन


महीनों से फुंका पड़े कांशीराम कालोनी के ट्रांसफार्मर
चित्रकूट। शहर के पास स्थित कांशीराम कालोनी में लगे तीन ट्रांसफार्मर एक महीने से जल पडे़ है। जिनको न बदले से कालोनी के 13 ब्लाकों में बिजली की आपूर्ति बंद है। कालोनी के विजय, राकेश, राजू, रामचंदग व उर्मिला ने बताया कि इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाया गया ट्रांसफार्मर जला
भरतकूप। क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा में सौभाग्य योजना के तहत बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया था एक महीने पहले जल गया था। जिसको नहीं बदला गया। जिससे पुरवा के निवासी परेशान हैं।

कई बार कर चुके हैं आंदोलन
चित्रकूट। बिजली आपूर्ति को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आंदोलन किया गया। जिसमें शहर में व्यापारियों व बुंदेलीसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध किया। ग्रामीण क्षेत्र में बुंदेली किसान समिति आदि के कार्यकर्ताआें ने आमरण अनशन किया।

आंधी आने से टूटे खंभे
चित्रकूट। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल दुबे ने बताया कि गर्मी के सीजन में तीन से चार बार तेज आंधी चलने से कई स्थानों के खंभे टूट जाने व उपकरण जल जाने से यह समस्या आ रही।  


विधायक ने जताया आक्रोश लिखा पत्र
चित्रकूट। मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल भी वर्तमान समय में अघोषित बिजली कटौती व पेयजल समस्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली को सरकार विरोधी बताकर ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। बताया शहरी क्षेत्रों में कई घंटे बिजली गायब रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई दिनों तक बिजली नही दी जाती। विभागीय अधिकारी जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फ ोन तक नही उठाते है।  बताया है कि अधिशाषी अभियंता विद्युत चित्रकूट एवं राजापुर का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियत्रंण नही है। इनके खिलाफ कार्रवाई कर प्रकरण की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed