{"_id":"5b78589b42c792466c0ffe9f","slug":"171534613659-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 18 सीकेटीपी- 13 परिचय- घटना की जानकारी देते मृतक के पुत्र पूर्व प्रधान कैलाश प्रसाद।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो- 18 सीकेटीपी- 13 परिचय- घटना की जानकारी देते मृतक के पुत्र पूर्व प्रधान कैलाश प्रसाद।
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकडैम में डूबने पूर्व प्रधान के पिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। चौकी क्षेत्र के घुरेटनपुर के पास बने चेकडैम से पानी लेते समय पैर फिसलने पर किसान गिर पड़ा। पानी में डूबने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक पूर्व प्रधान के पिता थे।
शुक्रवार की शाम घुरेटनपुर खंभरिहा निवासी पूर्व प्रधान कैलाश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके पिता रामप्रसाद उर्फ चुनबादी(66) पुत्र बद्री प्रसाद खेत की ओर गए थे। इस दौरान खेत के पास काशीकुर नाले पर बने चेकडैम के पास पहुंच गए। चेकडैम से एक लोटा पानी निकालते समय पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरे। कुछ दूरी पर मौजूद गांव की मुन्नीदेवी ने जब यह देखा तो उसने चिल्लाकर गांव में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चेकडैम से उन्हें बाहर निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के तीन पुत्र कैलाश, जय व प्रेम हैं। उसकी दो पुत्रियां हैं।