{"_id":"6998b0016f2412f151011877","slug":"17000-rupees-defrauded-in-the-name-of-providing-cement-at-a-lower-price-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127357-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कम दाम में सीमेंट देने के नाम पर 17 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कम दाम में सीमेंट देने के नाम पर 17 हजार की ठगी
Sat, 21 Feb 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कम दाम में सीमेंट देने का लालच देकर युवक से साइबर ठगों ने 17 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से शिकायत की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कछार पुरवा निवासी अखिलानंद मिश्रा ने बताया कि वह अपने घर का निर्माण करा रहा है। 14 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप के जरिए फोन किया और खुद को सतना का प्रिज्म सीमेंट का डीलर बताया। कहा कि 305 रुपये में सीमेंट देने की बात कही। ऑनलाइन रुपये की मांग की तो नौ बार में 17250 रुपये भेज दिए। उसके बाद मुझे न तो कभी वापस कॉल आया और न ही सीमेंट मिली। ठगी होने पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।