{"_id":"5b7d953742c792466a505897","slug":"161534956855-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ से रोग खत्म करती आयुर्वेद दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ से रोग खत्म करती आयुर्वेद दवाएं
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जड़ से रोग खत्म करती आयुर्वेद दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के श्रृंगार पैलेस में महर्षि चरक समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि आयुर्वेद की दवाएं रोगों को जड़ से खत्म कर देती है। इन दवाओं का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता।
कार्यक्रम में आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बीएम गुप्ता ने आयुर्वेद से जुड़े लाभ को विस्तार से बताया। अंग्रेजी दवाओं से रोगी को तत्काल लाभ जरूर होता है लेकिन कई दवाएं ऐसी हैं जिनका साइड इफैक्ट होता है। इसके विपरीत आयुर्वेद इलाज में ऐसा बिल्कुल नहीं है।
आयुर्वेद विभाग लखनऊ के निदेशक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि आयुर्वेद में रोग को जड़ से खत्म करने की ताकत होती है। इस इलाज को आज दुनिया भर में लोग अपना रहे हैं। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक आरके सिंह पटेल, जेआरएचयू के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय अतर्रा के प्राचार्य डा. सीके राजपूत ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डा. विभुकान्त कुशवाहा, डा. चुन्नी लाल उपाध्याय, डा. पवन कुमार विश्वकर्मा, वैद्य अखिलेश पटेल आदि मौजूद रहे।