फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा, दस घायल

तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा, दस घायल

Fri, 17 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों से भरा टेपों पलटा, दस घायल
तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो पलटा, दस घायल
विज्ञापन

घायल दतिया व जालौन जिले के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। नागपंचमी पर्व पर चित्रकूट दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें दतिया व जालौन के दस यात्री घायल हो गए। दुर्घटना होते ही टेपों चालक भाग निकला।
बुधवार की सुबह ट्रेन से चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन उतरे तीर्थयात्री टेंपो से चित्रकूट जा रहे थे। एक ओवरलोड टेंपो जैसे ही शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास पहुंचा तेज गति होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गया। मौका पाकर चालक भाग निकला। टेंपो सवार दतिया मप्र के बरेलागंज निवासी जसवंत सिंह तोमर पुत्र प्रीतम, सुशीला देवी पत्नी जसवंत, ब्रजकिशोर पुत्र जगन्नाथ, शकुंतला पत्नी नंदलाल, जालौन के धमौनाकला निवासी अखिलेश प्रताप पुत्र लखन, गुरुप्रसाद पुत्र रामबहादुर, गुडिया पत्नी गुरुप्रसाद, संतोष कुमार पुत्र श्यामलाल, कामतन चित्रकूट निवासी चंद्रमुख पयासी पुत्र चंद्रगोपाल और ज्ञानप्रसाद पुत्र गंगाप्रसाद घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद सभी को उनके गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


टेंपो चालकों ने मनमाना किराया वसूला
चित्रकूट। टेपों चालकों पर यातायात विभाग का कोई खौफ नजर नहीं आता। सवारी बैठाकर मनमानी किराया वसूला जाता है। राजापुर के श्याम मनोहर ने बताया कि बुधवार को स्टेशन से बस स्टैंड तक का एक सवारी का दस रुपया लिया गया। महोबा के उदित सिंह ने बताया कि उससे एक सवारी का रामघाट तक का तीस रुपया लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed