फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   159 centers teach yoga

159 केंद्रों पर सिखाएंगे योग

Thu, 11 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 11 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
159 centers teach yoga

तीर्थक्षेत्र में नौ और आसपास के 150 ग्रामीण

विज्ञापन
केंद्रों में लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 जून को योग दिवस पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में सामूहिक कार्यक्रम किया जाएगा।

आयोजन को लेकर दीनदयाल शोध संस्थान से जुड़े लगभग दो सौ लोगों को नौ से 11 जून तक आरोग्यधाम के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

ये लोग तीर्थक्षेत्र में नौ स्थानों रामनाथ आश्रमशाला, गायत्री शक्तिपीठ, तुलसी शोध संस्थान, रामायणी कुटी, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी महल आश्रम, आरोग्यधाम, उद्यमिता विद्यापीठ, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 12 जून से 20 जून तक सुबह लोगों को प्राणायाम, संधियोग, योगासन और सूर्य नमस्कार की क्रियाएं एवं आसन सिखाएंगे।

इसको लेकर चित्रकूट और मझगवां (मप्र) के स्वावलंबन केंद्रों एवं संपर्कित ग्रामीण केंद्रों के 152 कार्यकर्ताओं की बैठक बैठक भी हुई। इसमें योग सदन आरोग्यधाम के प्रशिक्षक सत्यनारायण शर्मा ने योग की सभी क्रियाओं को सिखाया। संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि नानाजी देशमुख योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेष जोर देते थे।

इसी धारणा को लेकर योग का आयोजन हर स्थान पर करना तय किया गया है। 21 जून को बड़ा आयोजन सामूहिक रूप से महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed