फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1.57 lakh cheated in the name of fertilizer and seeds

Chitrakoot News: खाद बीज के नाम पर 1.57 लाख ठगे

Wed, 24 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
1.57 lakh cheated in the name of fertilizer and seeds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। पहाड़ी बुजुर्ग में खाद बीज के एक दुकानदार से सामग्री खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.57 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। तब जाकर प्राथमिकी दर्ज हुई।

पहाड़ी बुजुर्ग निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरि ने बताया कि उसकी खाद बीज की दुकान बिसंडा रोड पर है। उसके पास तीन सितंबर 2024 को फोन आया और कहा कि वह आगरा के भरतपुर रोड धौलपुर खैरागढ़ सोप के पिपराजा स्थित बृजेश खाद बीज भंडार से बोल रहा हूं। वह उसके यहां से सामग्री की खरीदारी करें। इस पर बात मानते हुए खरीदारी के लिए राजी हुआ और स्कैनर के माध्यम से 10 हजार रुपये उसके खाता में भेज दिया। कुछ दिन बाद उसने कहा कि आपकी सामग्री ट्रक के माध्यम से आएगी लेकिन सामग्री की शेष धनराशि देनी पड़ेगी तो उसने अलग-अलग पांच बार में 1.57 लाख रुपये भेज दिया। कुछ दिनों तक सामग्री नहीं आई तो उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। उसका खाता पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। उसके खाता में 46268 रुपये होल्ड हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed