फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जबरन बनवाया शौचालय

जबरन बनवाया शौचालय

Sun, 17 Feb 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जबरन बनवाया शौचालय
जबरन बनवाया शौचालय
विज्ञापन

चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी के ग्राम जमहिल में दो लोगों ने एक सवर्ण के खेती योग्य भूमि में स्वच्छ शौचालय योजना के तहत शौचालय का निर्माण करा लिया। संबंधित विभाग से निर्माण का सत्यापन भी हो गया। भू-स्वामी ने जिलाधिकारी सहित थानाध्यक्ष पहाड़ी को सौंपे गए पत्र में प्रकरण की जांच कराकर भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पीड़िता सुमन देवी पांडेय पत्नी मनभूमन पांडेय ने सौंपे गए पत्र में अवगत कराया है कि संक्रमणीय भूमिधरी में दबंगई के बल पर शौचालय का निर्माण कराया गया है। बताया कि परिवार के साथ मुख्यालय कर्वी में निवास करते हैं। गाटा संख्या 201 में गांव के ही दो लोगों ने उसे बंटवारे में मिली भूमि में जबरन शौचालय बनवा लिया है। बताया कि इस मामले से पुलिस को अवगत कराया था। जिस पर राजस्व विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया। बावजूद इसके मौका पाकर दोनो ने शौचालय निर्माण कराया है। पीड़िता ने मांग की है कि प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए भूमि से कब्जामुक्त कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed