फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   संस्था कर्मी के साथ ठेकेदार ने किया दुष्कर्म

संस्था कर्मी के साथ ठेकेदार ने किया दुष्कर्म

Thu, 29 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
संस्था कर्मी के साथ ठेकेदार ने किया दुष्कर्म
संस्था कर्मी के साथ ठेकेदार ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में महिला अधिकारों के लिए कार्यरत एक संस्था की महिला कर्मचारी के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके घर के पास नरैनी रोड़ अतर्रा जिला बंादा निवासी ठेकेदार कमलेश कहार रहता है। उसने कुछ माह पूर्व उससे नगद रुपये उधार लिए थे। बुधवार उसने रुपये वापस मांगे तो ठेकेदार ने बाइक पर बैठाकर कहा चलो अपने रिश्तेदार के घर से लेकर रुपये लेकर दे देगा। शाम को वह देवांगना मार्ग से चित्रकूट की ओर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक रोककर उसे जबरन झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म कर भाग गया। गुरुवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
राजापुर। थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि 21/22 नवंबर की रात वह अपने घर में सो रही थी। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच मोहल्ले का एक युवक दीवार फांदकर अंदर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो परिजन जागे और आरोपी भाग निकला। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पांच दिन से थाने के चक्कर लगा रही है। गुरुवार को उसने एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। उधर राजापुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला छेड़खानी या दुष्कर्म के प्रयास का नहीं है। आरोपी के साथ इस परिवार की भूमि को लेकर पहले से लड़ाई चल रही है। जिसकी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed