{"_id":"5b8d684e42c79246683609b8","slug":"141535993934-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का होगा निर्माण
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भाजपा शासन काल के डेढ़ साल के अंदर जिले में कई सड़कों पर काम शुरू किया गया है। कई सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने दिया है। जिसमें बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है। पेयजल सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है। यह बात मानिकपुर विधानसभा के विधायक आर के सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं । बताया कि दस्यु प्रभावित क्षेत्र मानिकपुर में कल्याणपुर होते हुए धारकुंडी तक सड़क निर्माण के लिए 41 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। जिसमें सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मानिकपुर क्षेत्र के इटवा डुडैला से मध्यप्रदेश के बार्डर तक 42 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। भारत माला योजना से राजापुर से बोड़ी पोखरी होकर चित्रकूट तक फोर लेन सड़क निर्माण की स्वीकृत दी गई है। राजापुर में बाईपास बनाकर यमुना नदी पर फोर लेने के पुल निर्माण का भी कार्य प्रस्तावित है । कर्वी से मऊ तक एनएच 76 में दोहरी करण का कार्य हो रहा है। खोह से मानिकपुर सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए 2931.61 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। मानिकपुर विधानसभा में कुल 11 ग्रामीण नई सड़के जो बुंदेलखंड विक ास निधि से स्वीकृत की गयी है। इनकी कुल लागत 20 करोड़ के करीब है। 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत दिलाई गई है। धन लोनिवि को स्वीकृत हो चुका है। बरदहा नदी में रानीपुर, चमरौंहा में लघु सेतु की स्वीकृत प्रदान की गई है। विधायक ने बताया कि ददरी मारकुंडी व बरगढ़ से परानूबाबा बाया गंजरी मार्ग का अवशेष भाग 5 किमी वनक्षेत्र में उसकी एनओसी वन विभाग से कराकर सड़का का निर्माण कराया जाएगा। बुंदेलख्ंाड़ एक्सप्रेस वे योजना पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। बताया कि पेयजल योजना के लिए 260 करोड़ की लागत से मानिकपुर ब्लाक के रामपुर कल्याणगढ़ क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन से गांव - गांव पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा मानिकुपर विधानसभा के 48 पुरवों में मुक्त में बिजली का कनेक् शन दिया गया है। छीबों, रामनगर व सरैया में नए बिजली पावर हाउस का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए जा रहे है व शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, रवि त्रिपाठी, शक्तिप्रताप सिंह व राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
प्रतिनिधियों ने ली सुध
चित्रकूट। अमर उजाला ने सड़कों की दुर्दशा को लेकर कई दिनों से लगातार खबरें छापी हैं। जिसको लेकर अब भाजपा के प्रतिनिधियों ने सुध ली है। इसी क्रम में मानिकपुर विधायक आगे आए हैं और पत्रकार वार्ता कर सबसे पहले सड़कों की बात की। यह भी कहा कि कई दिनों से समाचार पत्रों में सड़कों को लेकर खबरें छप रही हैं।