फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   14 injured in road accidents

सड़क हादसों में 14 घायल

Sat, 04 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 04 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
14 injured in road accidents
‌हादसा - फोटो : अमर उजाला

तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 14 लोग घायल हो गए। अमावस्या मेले में आ रहे दो बाइकों पर सवार चार लोग मुख्यालय के पास अर्द्धनिर्मित पुलिया के पास पिपरावल पुल से नीचे जा गिरे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसके अलावा तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर पहाड़ी के पास पलट गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शिवरामपुर के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद निवासी अजय प्रजापति पुत्र काशी और कौशांबी निवासी मनोज प्रजापति पुत्र किशुनलाल बाइक से शुक्रवार की रात को अपने रिश्तेदार बसहर बियावल निवासी सावित्री और ज्ञानी को लेकर चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन


पिपरावल पुल के पास अंधेरा होने के कारण बाइक बाईपास मार्ग से न जाकर सीधे पुल में नीचे जा गिर गई। चारों बाइक सवारों के गिरने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। पुलिस टीम भी पहुंची और चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, किशुनपुर फतेहपुर से चित्रकूट आ रहा तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर शुक्रवार की रात को पहाड़ी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार किशुनपुर निवासी सुखराम पुत्र गयादीन, बचानी पुत्र महावीर, शिवराम पुत्र भोला, रामलाल पुत्र सहादेव, मुन्नीदेवी पत्नी संजय कुमार और मंगी पुत्र पंकज घायल हो गए।


जानकारी होते ही पुलिस टीम ने अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में शिवरामपुर के पास कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सगवारा निवासी शशी द्विवेदी पुत्र राजेंद्र व उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed