{"_id":"5fc921f98ebc3e9beb595330","slug":"14-beneficiaries-got-loan-chitrakutt-news-knp5977886156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: 14 लाभार्थियों को मिला लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: 14 लाभार्थियों को मिला लोन
विज्ञापन
लाभार्थी को टूल किट देते राज्यमंत्री, सांसद व डीएम।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आनलाइन स्वरोजगार संगम का आयोजन कर लोन व टूल किट वितरण कार्यक्रम किया। इस दौरान वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिले के 14 लाभार्िथयों को लोन व टूल किट दिया गया। लाभार्थियों ने कहा कि वह रोजगार को बढ़ाकर अन्य लोगों को भी काम देंगे।
बृहस्पतिवार को वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आनलाइन लोन मेला कार्यक्रम का आयोजन कर दस लाख उद्यमियों को प्रदेश में 390 करोड़ का लोन दिया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलक्ट्रेट परिसर के एनआईसी में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, डीएम शेषमणि पांडेय, सीडीओ अमित आसेरी ने ओडीओपी के आठ लाभार्थियों व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के छह लाभार्थियों को लोन व टूल किट दिया।
राज्यमंत्री ने चयनित लाभार्थियों से कहा कि औद्योगिक विकास को एक नई गति प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमियों को लाभ देकर रोजगार दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए प्रवासी मजदूरों के स्वावलंबन के लिए तमाम योजनाओं का लाभ दिया गया है। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना के अंतर्गत रोजगार को बढ़ावा दिया है। सीडीओ ने कहा कि जनपद में लोन मेला आयोजित कर लाभार्थियों को उद्योग लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से लोन दिया जा रहा है।
इस मौके पर डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा दयाराम यादव, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी, अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सोनी, सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।