फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आधा दर्जन ग्रामीणों पर कर चुका जानलेवा हमला

आधा दर्जन ग्रामीणों पर कर चुका जानलेवा हमला

Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन ग्रामीणों पर कर चुका जानलेवा हमला
जंगल से लकड़ी नहीं लाए तो कैसे जलेंगे चूल्हे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोल आदिवासियों के लिए कभी डकैत तो कभी जंगली जानवर जान के दुश्मन बन जाते हैं। जंगल के सहारे रोजीरोटी चलाने वाले इन परिवारों के सदस्यों को अब जंगल में घुसने पर भी डर लगता है। मारकुंडी थानाक्षेत्र के जोरामाफी व आसपास के ग्रामीणों में इतनी दहशत है कि ग्रामीण जंगल की ओर नहीं जाते। जिससे कई दर्जन घर के चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों ने वन विभाग व रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के अधिकारियों के प्रति भी गुस्सा जाहिर किया। महिला को जान से मारने वाला वनरोज एक दो नहीं आधा दर्जन ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है लेकिन इसे पकड़कर रखने का काम नहीं किया जा रहा है।
मारकुंडी थानाक्षेत्र के जारोमाफी व आस पास पुरवावासियों ने बताया कि यह वनरोज पहले मारकुंडी के पास स्थित मंदिर के पुजारी ने इसे पाला था। इसके बड़ा होने पर हिंसक हो गया तो इसे रानीपुर वन्य जीव विहार व वन विभाग के अधिकारियों को दे दिया गया था। अब इसे वन क्षेत्र में खुला छोड़ दिया गया है। जो आएदिन ग्रामीणों पर हमला करता है। ग्रामीणों के अनुसार छेरिहा निवासी खगेश यादव के दो पुत्रों पर इसी वनरोज ने हमला कर घायल कर दिया था। घटना गांव के पास होने के कारण ग्रामीण लाठी लेकर पहुंच गए थे जिससे दोनों भाई की जान बच गई थी। जारोमाफी के रघुराई के पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। देशराज की पत्नी को भी निशाना बनाकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में नर वनरोज की लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोग जंगल से लकड़ी लाकर ही चूल्हा जलाते हैं। कुछ लोग तो इसी लकड़ी को बेचकर परिवार का खर्च चलाते हैं। ऐसे में इस हिंसक वनरोज को न हटाया गया तो इसी तरह दर्दनाक घटनाएं होती रहेंगी। ग्रामीणों ने कहा वन विभाग के अधिकारी कुछ नहीं करेंगे तो आक्रोश में इसे मार दिया जाएगा। कुछ माह तक पालतू होने के कारण यह गांव के आस पास ही मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed