फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 cows suffering from cold and hunger and died

ठंड और भूख से बेहाल 12 गोवंश और मरे

Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 cows suffering from cold and hunger and died
भरथौल गांव की नहर के पास मृत मिले गोवंशों को इसी स्थान पर दफनाया गया था जिसे ग्रामीणों की सूचना पर - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बुंदेलखंड में गोवंशों की दुर्दशा जारी है। यहां ठंड और भूख से बेहाल 12 और गोवंशों की मौत हो गई। सदर ब्लाक के भरथौल गांव की गोशाला के पास मंगलवार को इनके शव पड़े मिले। ग्रामीणों में चर्चा है कि इन्हें पास की गोशाला से लाकर ही फेंका गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान और सचिव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोवंशों के शव कहीं और से लाकर यहां फेंके गए हैं। गोवंशों के कान में जियो टैग भी लगा है। डीएम ने इस मामले में अधिकारियों को भेजकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जिले में अन्ना गोवंशों के भोजन व रहने के इंतजाम पर्याप्त न होने से स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। गोशालाओं की हालत भी ठीक नहीं है। सर्दी बढ़ने और बारिश के बीच एक सप्ताह के अंदर पहाड़ी, शिवरामपुर, मऊ और रामनगर क्षेत्र की कई गोशालाओं में एक या दो गोवंश मरने की सूचना आए दिन आती है। मंगलवार को भरथौल गांव के मामले में स्थानीय निवासी चंद्रभान और शिवकुमार ने बताया कि सोमवार की शाम गोशाला के पास कई मृत गोवंश पड़े देखे गए। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों ने इन गोवंशों को रात में ही नहर किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मामला सार्वजनिक होने पर प्रधान राजू कुमार और सचिव विनोद कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि आसपास के कुछ गांव से मृत गोवंश लाकर यहां फेंके गए हैं। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। इसके बाद शिवरामपुर से डॉक्टर बुलाकर गोवंशों को गड्ढों से निकालकर उनका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद फिर गड्ढों में दफना दिया गया। कई गोवंशों के कान में लगे जियो टैग की जानकारी ली गई तो सचिव ने बताया कि इसका रिकार्ड अभी डॉक्टर के पास है। बाद में इस मामले की जानकारी हो सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि 15 गोवंश थे जबकि सचिव का कहना है कि 12 गोवंश हैं। इस पूरे मामले में सदर एसडीएम पूजा यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। उधर, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि मौके पर अधिकारियों की टीम भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।

भरथौल गांव की गोशाला के पास मृत मिले गोवंशों के कान में यह टैग लगा मिला । संवाद

भरथौल गांव की गोशाला के पास मृत मिले गोवंशों के कान में यह टैग लगा मिला । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed