{"_id":"5c69a1cfbdec227381666bf7","slug":"11550426575-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता अखंडता को तोडना चाहता पाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता अखंडता को तोडना चाहता पाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने शहर के पटेल तिराहे पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर मुख्यालय में धरना दिया। पहले तो लोग भाजपाइयों को ही धरने पर बैठे देख भौच्चके रह गए। लेकिन जब पता चला कि मामला शहीदों का है तो सभी ने कहा कि देश में आतंकवाद किसी को बर्दाश्त नहीं होगा। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादियों ने जो कायराना कृत्य किया उसकी पार्टी निंदा करती है। शहीदों के परिवारों के साथ वह साथ है। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आतंक के सहारे नीचतापूर्ण हरकत करता है। क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि देश पुलवामा की घटना से दुखी व आक्रोशित है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भोले सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जो देश के सैनिकों से सीधे लडने से डरता है इसलिए पीठ पीछे वार कर रहा है। इस मौके पर दिनेश तिवारी, अर्जुन शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह, जगदीश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश खरे, सुशील द्विवेदी, विनोद पांडेय, भागवत त्रिपाठी, विपुल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
चित्रकूट। भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक चित्रकूट इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष/विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि 18 व 19 फरवरी को समर्पण दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरा परिवार, भाजपा परिवार के स्टीकर, झंडे बूथ प्रमुख व बूथ समितियों के घरों पर लगाकर नंबर पर मिस्डकाल कराना है। लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। 24 फरवरी को पीएम के मन की बात सुनाने का कार्यक्रम होगा। क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि 26 फरवरी को लाभार्थियों के घर में कमलदीप के तहत घरों में कमल दीप जलाना है। 28 फरवरी को मण्डल स्तर पर मोदी जी के संवाद का कार्यक्रम, दो मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जायेगी। इस मौके पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।