{"_id":"5c0ffb9dbdec224153248156","slug":"11544551325-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी व भगवताचार्य के घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी व भगवताचार्य के घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
खोही। धर्मनगरी के कामतन मार्ग लोधनपुरवा में चोरों ने दो सूने घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी व अन्य सामग्री ले उड़े। चोर एक लोहे की आलमारी एक किमी दूर खेत के पास फेंककर भाग गए। जिस घर में चोरी हुई उसमें एक व्यापारी हैं दूसरे भगवताचार्य हैं। दोनों घर के परिजन रिश्तेदारी में बाहर गए थे।
व्यापारी गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसके परिजन बबेरू गए थे। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। वहां से लौटने पर अंदर जाकर देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। उन्हीं के पड़ोसी भगवताचार्य राजबलि पांडेय ने बताया कि कुछ ऐसा ही उनके घर में भी हुआ। पड़ोसियों से सूचना पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर नयागांव थाना प्रभारी केबी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। चोरों ने बड़े इत्मीनान से दोनों घरों में चोरी की जैसे उन्हें पता था कि इन घरों के लोग बाहर गए हैं। भगवताचार्य के घर की एक लोहे की छोटी अलमारी भी चोर उठा ले गए जो एक किमी दूर एक खेत में खाली पड़ी मिली है।