{"_id":"5c5db7a8bdec2211df4133bf","slug":"111549645736-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की बैठक के पूर्व डीएम ने की जिले की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की बैठक के पूर्व डीएम ने की जिले की समीक्षा
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार को मुख्यमंत्री की झांसी में होने वाली मंडलीय बैठक से पहले जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिले की समीक्षा की। ओडीएफ में कुछ गांव अधूरे होने पर नाराजगी जताई।
मवईकला गांव की फोटो अपलोड न होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को 24 फरवरी तक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराकर फोटो अपलोड कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि 11 फरवरी के पूर्व अपने क्षेत्र के कार्य की प्रगति देखें और जो शेष कार्य है तेजी लाकर पूरा कराए। उन्होंने कौहारी, बगलई, सकरौली, बनाड़ी, छिपनी, सरधुवा, दरसेडा, अशोह आदि विभिन्न ग्राम पंचायतों के शौचालयों की फोटो अपलोड न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
24 फरवरी तक काम पूरा कराकर फोटो अपलोड कराने की बात कही। ग्राम पंचायत मवई कला में 409 की फोटो अपलोड न किए जाने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. महेन्द्र कुमार ने जल्द काम करने की बात कही।