फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   यात्रियों की सुरक्षा वाली ट्रेन में चुनाव का ब्रेक

यात्रियों की सुरक्षा वाली ट्रेन में चुनाव का ब्रेक

Mon, 13 May 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा वाली ट्रेन में चुनाव का ब्रेक
चित्रकूट। गोरखपुर से दुर्ग जा रही नौतनवा एक्सप्रेस में मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर लूट की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस बड़ी घटना के बाद जीआरपी व आरपीएफ तो बचाव की पोजिशन पर हैं लेकिन रेल अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी व इलाहाबाद के डीआरएम ने मामले की जानकारी अधीनस्थों से मांगी है। इलाहाबाद, सतना व झांसी से वाया मानिकपुर गुजरने वाली लगभग 100 ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा में लोकसभा चुनाव का ब्रेक लग गया है। जिससे प्रतिदिन लाखों यात्री इस मार्ग से ज्यादातर ट्रेनों में बिना पुलिस स्कार्ट के बस भगवान भरोसे ही यात्रा कर रहे हैं। शायद हाईटेक हो रहे अपराधियों को भी इसकी भनक है कि चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस बल ट्रेनों में कम रहता है जिसका वह सब फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मानिकपुर से सतना मप्र के रास्ते पर खुटहा स्टेशन के पहले अज्ञात बदमाशों ने नौतनवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच 12 व 13 में लूटपाट की। एक महिला ने विरोध किया तो भागते समय बदमाशों ने महिला को भी बोगी के नीचे गिरा दिया। इस घटना के दौरान रेल यात्रियों ने बताया कि पुलिस स्कार्ट ड्यूटी पर कोई पुलिस कर्मी घटना के समय नजर नहीं आया था और बदमाश लगभग बीस मिनट तक गालीगलौज व धमकी देते हुए लूटपाट करते रहे। सतना मप्र जीआरपी थाना प्रभारी संतोष तिवारी की मानें तो यूपी क्षेत्र से आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में इस समय पुलिस स्कार्ट नहीं होता है। चुनाव ड्यूटी के कारण ज्यादातर पुलिसकर्मी चुनाव वाले क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों से कहा भी गया है। हालांकि इस घटना को सतना जीआरपी ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रही है। थानाप्रभारी का मानना है कि यह कोई लूट नहीं छिनैती है। बदमाश आसपास के इलाके के ही होने की पूरी संभावना है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। रविवार को चार लोगाें को पकड़ा गया है लेकिन वह इस घटना से संबंधित नहीं हैं।
विज्ञापन

अब इसके बाद यह तो साफ है कि लाखों यात्रियों की सुरक्षा ट्रेन में सिर्फ भगवान भरोसे है। लोकसभा चुनाव वाली ट्रेन के कारण यात्रियों की सुरक्षा की गाड़ी में चुनावी ब्रेक लग गया है। अकेले मानिकपुर जंक्शन से प्रतिदिन 100 ट्रेनें मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर गुजरतीं हैं ऐसे में इनमें पुलिस स्कार्ट नही होगा तो हाईटेक अपराधी व अवैध वेंडर इसका निश्चित लाभ उठाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार व उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के पीआरओ सुनील कुमार ने बताया कि लंबी दूरी व प्रमुख ट्रेनों में तो पुलिस स्कार्ट चल रहा है लेकिन संभव है कि कुछ स्थानों पर चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस कर्मियों की कमी के कारण कुछ ट्रेनों में स्कार्ट न चल पा रहा हो। अब चुनाव लगभग खत्म हो गया है जिससे यह समस्या नहीं होगी। वहीं झांसी के डीआरएम नीरज अंबस्थ व इलाहाबाद के डीआरएम अमिताभ ने नौतनवा एक्सप्रेस में हुई घटना की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed