{"_id":"66bfc578883a130e3b0a25c7","slug":"10-thieves-arrested-for-stealing-from-13-houses-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108905-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 13 घरों में चोरी करने वाले 10 चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 13 घरों में चोरी करने वाले 10 चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्रकूट। कौशांबी जिले से आकर लोगों के घरों में हाथ साफ करने वाले चोरों के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके कब्जे से 14 लाख के जेवर, 60 हजार रुपये नकद, पांच तमंचा व दस कारतूस बरामद किये गये हैं। यह सब कौशांबी जिले के हैं। जो एक इनोवा से चोरी का माल बेचने जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इन चोरियों के खुलासे के लिए उन्होंने एसओजी, थाना रैपुरा, सरधुवा, पहाडी, राजापुर की टीमों को लगाया था। गुरुवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर पैश्वनी नदी पुल के पश्चिमी किनारे ग्राम सरधुवा से कौशांबी के करारी अशोक नगर निवासी अनूप कुमार वर्मा व उसके भाई सोनू वर्मा, ग्राम चरई उग्रसेनपुर निवासी सलमान, ग्राम कलस्पर थाना पश्चिम शरीरा निवासी गोपी आरख, ग्राम वैशकाटी थाना करारी निवासी सुरेश पासी, जोगेंद्र, पृथ्वीलाल सरोज, सुखलाल पासी, मन्नालाल, सुलेमसराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज निवासी बब्बू सरोज को गिरफ्तार किया ।यह सब एक इनोवा से चोरी का माल बेचने जा रहे थे।
आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे, 10 कारतूस, 60,400 रुपये व लगभग 14 लाख के सोने व चांदी के जेवर बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका लगभग 13 लोगों का गैंग है। ये पहले मोटरसाइकिल से रेकी करते हैं फिर चार पहिया वाहन से आकर चोरी करते हैं तथा जो माल मिलता है आपस में बराबर बांट लेते हैं। उनका गैंग लीडर पृथ्वीलाल सरोज है।
विज्ञापन
इनसेट
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
एसपी ने बताया कि इन लोगों ने जनपद के सरधुवा थाना क्षेत्र में पांच, पहाडी थाना क्षेत्र में दो, मानिकपुर थाना क्षेत्र में 2, राजापुर थाना क्षेत्र में 2, रैपुरा थाना क्षेत्र में 1 व कोतवाली कर्वी में 1 चोरी की घटना कारित की हैं। इसके अतिरिक्त जनपद फतेहपुर में थाना सुल्तानपुर घोस, थाना खागा, थाना धाता में 7 चोरी की घटनाएं की हैं। सोनू वर्मा चोरी के माल खरीदता है। इस माल को महेवाघाट से होकर राजापुर के रास्त आए हैं और कमासिन बबेरु से होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर आगरा जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सरधुवा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने गिरोह का पर्दाफाश कर गिरफ्तार करने वाली टीम को 20,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।