फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   china trying to infiltrate into india

सीमा पर चीन लगातार कर रहा नापाक हरकतें: शिंदे

Tue, 19 Nov 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 19 Nov 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
china trying to infiltrate into india

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि चीन आईटीबीपी बार्डर पर लगातार नापाक हरकतें कर रहा है। उसकी सेनाएं घुसपैठ की कोशिश में रोजाना फायरिंग कर रही हैं लेकिन देश की फौज इससे निपटने में सक्षम हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश, म्यांमार और देश की अन्य खुली सीमाओं पर घुसपैठ रोकने के लिए वृहद स्तर पर फेंसिंग कराई जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे मंगलवार को मथुरा के बाद क्षेत्र में 165वीं बीएसएफ बटालियन के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कई घोषणाएं करते हुए कहा कि जवानों के लिए सात ट्रेनों में स्पेशल एसी कोच की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहने के लिए हार्डशिप एलाउंस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे ने कहा कि खुली सीमाओं पर घुसपैठ अधिक हो रही है। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी मिजोरम में घुसपैठ के चलते शांति व्यवस्था की बहाली पर चिंता जाहिर की थी। इसे रोकने के लिए व्यापक पैमाने पर देशभर की सीमाओं पर तार फेंसिंग कराई जा रही है। इस काम के लिए केंद्र सरकार ने पर्याप्त बजट रिलीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

sushil kumar shinde
गृह मंत्री शिंदे ने कहा कि बांग्लादेश बार्डर पर भी अटारी जैसा चेक पोस्ट स्थापित कराया जाएगा। उन्होंने माना कि अफजल एवं अजमल कसाब की फांसी के बाद से देश की सीमाओं पर हलचल बढ़ी है।

इससे पूर्व बीएसएफ बटालियन के शिलान्यास कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि बड़े राज्यों में एक से अधिक बीएसएफ मुख्यालय बनाए जाएंगे। मथुरा में बनने जा रहा बटालियन का यह 165वां मुख्यालय और उत्तर प्रदेश का पांचवां बीएसएफ मुख्यालय होगा।


सचिन को भारत रत्न पर जारी बहस पर उन्होंने कहा कि पूरे देश की राय को ध्यान में रखते हुए सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान दिया गया। गृह मंत्री ने मथुरा के शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने शस्त्र की शक्ति बयां करती प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद जयंत चौधरी, कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व मंत्री सरदार सिंह, पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण, बीएसएफ के महानिदेशक सुभाष जोशी, आईजी एडमिनिस्ट्रेशन अशोक कुमार, आईजी हेडक्वार्टर डीएस राठौर, डीआईजी हेडक्वार्टर सुधीर कुमार सिंह, कमांडेंट केसी जाट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed