फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   children badly beaten

शराब के नशे में सात बच्चों संग की हैवानियत

Tue, 11 Jun 2013 01:10 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
children badly beaten

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव में रविवार को रजवाहे पर नहा रहे छात्रों से दो युवकों ने शराब के नशे में तमंचे के बल पर दरिंदगी की।

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने मासूमों को पीटा भी और पांच घंटे बाद धमकाकर भगा दिया।

आरोप है कि मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्रामीण सात बच्चों को लेकर सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। बच्चों और परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे बच्चे पास के रजवाहे में नहा रहे थे।
विज्ञापन


तभी पड़ोसी गांव के दो लड़के वहां आए। आरोप है कि दोनों नशे में थे। दोनों ने तमंचा दिखाकर बच्चों को रजवाहे से बाहर आने को कहा और पास की झाड़ियों में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां तमंचे के बल पर आरोपियों ने बच्चों से अश्लील हरकतें और हैवानियत की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा।

वे पांच घंटे तक घिनौनी हरकत करते रहे। रात आठ बजे आरोपियों ने सभी बच्चों को धमकाकर भगा दिया। आरोप है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं होती, इसलिए वह एसएसपी से कार्रवाई की मांग करने आए हैं।


पीड़ितों ने नामजद शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी ने सिकंदराबाद पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

'सातों बच्चों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।' - गुलाब सिंह, एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed