{"_id":"54716572-eeee-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"child-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में रिक्शाचालक ने लगाया इंजेक्शन, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में रिक्शाचालक ने लगाया इंजेक्शन, बच्चे की मौत
बलिया/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेस के बलिया जिला अस्पताल में मंगलवार को आठ माह के बच्चे की एक रिक्शा चालक के इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में घटना के समय इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट और रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बहराइच जिले के लखबाड़ी गांव निवासी स्व. राकेश की पत्नी सीमा बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कीर्तूपुर में पिता वकील सिंह के घर रहती है।
उसके आठ माह के पुत्र अजय की तबियत सोमवार की शाम खराब होने गई थी। उसे लेकर परिवारजन जिला अस्पताल आए थे।
मंगलवार को चिकित्सक ने उसे गंभीर बताते हुए इमरजेंसी में भेज दिया। जहां पर एक रिक्शा चालक के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे की मौत के बाद परिवारजनों ने इमरजेंसी कक्ष में जमकर बवाल किया था। डीएम ने एडीएम खेमपाल सिंह को तत्काल जांच करने के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
जांच में एडीएम खेमपाल सिंह ने प्रथमदृष्टया घटना के समय इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा. विनेश कुमार, फार्मासिस्ट श्रीकांत और रिक्शा चालक बेचू को दोषी पाते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन