{"_id":"1e415308-6524-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"cheque-of-hamari-beti-uska-kal-scheme-will-be-distributed-from-24th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से बंटेगा ‘हमारी बेटी उसका कल’ का चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से बंटेगा ‘हमारी बेटी उसका कल’ का चेक
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर 24 से 30 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी जिलों में कैम्प लगाकर ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना की चयनित छात्राओं में अनुदान धनराशि के चेक बांटे जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विभाग की सचिव लीना जौहरी ने सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर निर्देशित कर दिया है। जिलाधिकारियों को इन कैम्पों में जिले के प्रभारी मंत्री या मंत्री के हाथों से चेक बंटवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि प्रभारी मंत्री, मंत्री के उपलब्ध न होने की स्थिति में मण्डलायुक्त अथवा ज़िलाधिकारी द्वारा चेकों का वितरण कराएं।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि योजना के तहत बालिकाओं के मध्य इन चेकों का वितरण हर हाल में आगामी 24 से 30 जनवरी के मध्य करा दिया जाए। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन