फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   chemical attack on taj mahal

ताजमहल पर मंडरा रहा रासायनिक हमले का खतरा!

Fri, 12 Jul 2013 02:10 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
chemical attack on taj mahal

ताजमहल पर रासायनिक हमला हो सकता है। ऐसे में सीआईएसएफ को इससे निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा ने यह निर्देश ताजमहल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दिए। इसके साथ ही ताज की पश्चिमी और दक्षिणी गेट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई। यमुना की ओर से सुरक्षा पुख्ता करने के लिए महताब बाग पर पीएसी बढ़ाई जाएगी।

एडीजी सुरक्षा ओपी सिंह गुरुवार को ताज सुरक्षा की त्रैमासिक बैठक के लिए यहां आए। उन्होंने सुबह 10 बजे ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


यहां पत्रकारो से वार्ता के दौरान एडीजी सुरक्षा ने बताया कि बोध गया में हुए आतंकी हमले के बाद ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल पर और सीसीटीवी जाएंगे। मरम्मत की जिम्मेदारी एडीए को सौंपी गई है। साथ ही जरूरत के हिसाब से बाहरी क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। ताज के पीछे महताब में घुड़सवारों से पेट्रोलिंग कराए जाने की तैयारी चल रही हैं। हमले के वक्त लोगों को सुरक्षित निकाल जा सके इसके लिए भी सुरक्षा एजेंसी ड्रिल करेंगी।

उन्होंने कहा कि ताज के पत्थर किसी भी तरह के एसिड अटैक पर खराब हो सकते हैं। ऐसे में सीआईएसएफ को रासायनिक हमले से निपटने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत है।

इस दौरान उनके साथ आईजी जोन आशुतोष पांडेय, डीआईजी आगरा रेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी एससी दुबे, अधीक्षण पुरातत्वविद् एनके पाठक, एएसआई के ताज प्रभारी मुनज्जर अली और उद्यान निदेशक डा. हरवीर सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी रहे।

पुलिस लाइन बनाने की तैयारी
ताज सुरक्षा में लगे कर्मियों के लिए अलग से पुलिस लाइन की स्थापना की बात उठी। एडीजी ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रपोजल बना कर भेजने को कहा। इसमें पुलिस कर्मियों के रहने के साथ प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करने की योजना है।


अनाधिकृत होटल किए जा रहे चिन्हित
एडीजी सुरक्षा ओपी सिंह ने बताया कि ताजमहल के आसपास अनाधिकृत होटलों के चिन्हांकन का कार्य जिलाधिकारी ने शुरू करा दिया गया है। ऐसे होटलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि ताज के आसपास अनाधिकृत होटल ताज की सुरक्षा के लिए खतरा है।

रात्रि दर्शन पश्चिमी गेट हो
वन विभाग के डीएफओ एनके जानू ने ताज के रात्रि दर्शन की व्यवस्था पूर्वी गेट के स्थान पर पश्चिमी गेट से कराने का सुझाव दिया। इस पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed