फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cheating in up board exam

यूपी: नकल के विवाद में फायरिंग, कमांडो की मौत

Tue, 12 Mar 2013 11:08 PM IST
गोंडा (अलीगढ़)/ब्यूरो
गोंडा (अलीगढ़)/ब्यूरो Updated Tue, 12 Mar 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
cheating in up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल में दबंगई खूनी खेल में बदल गई और दो पक्षों की भिड़ंत में फायरिंग के बीच एक एनएसजी कमांडो की जान चली गई।

विज्ञापन


इस फायरिंग में कमांडो पक्ष के ही दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। घायलों को मेडिकल कालेज में भरती कराया गया है।

इस घटना में क्षेत्र के एक दबंग हिस्ट्रीशीटर परिवार की दबंगई को लेकर लोगों में आक्रोश है। देर रात इलाके में दबिश अभियान शुरू कर दिया गया था। आला अफसरान भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह मुरवार गांव के छात्र डोरीलाल इंटर कालेज में पहली पारी में परीक्षा देने गए, जहां रजवाल गांव के छात्रों की दबंगई चल रही थी। वहां इन युवकों को नकल नहीं करने दी गई। इसे लेकर विवाद हुआ। मगर वह शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी पारी में रजावल पक्ष के लोग मुरवार स्थित आदर्श लगसमा विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे। यहां मुरवार पक्ष ने रजावल के छात्रों को नकल से टोका। इसे लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर से खबर बाहर पहुंच गई और अंदर एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई।

बाहर आई खबर पर मुरवार पैंठ मैदान पर दोनों गांव के लोग जमा थे। परीक्षा समाप्ति के कुछ देर बाद जैसे ही अंदर से परीक्षा दे रहे युवक बाहर निकले और अपने-अपने गुटों से मिले, तो विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच मारपीट भी हुई। आरोप है कि पहले मुरवार पक्ष ने डराने के इरादे से हवाई फायरिंग की।


वहीं जवाब में रजावल पक्ष ने सीधे फायरिंग कर दी। इसी बीच गांव से वहां आए एनएसजी कमांडो तेजवीर सिंह (32) बीच-बचाव कर रहे थे कि अचानक उन्हें गोली लग गई। इसी पक्ष से कुलदीप (19), तेजवीर के भाई श्यामवीर के भी गोलियां लग गईं।

तत्काल घायलों को मेडिकल लाया गया, जहां तेजवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप की हालत गंभीर है। खबर पर एसएसपी अमित पाठक, एसपीआरए वीएस यादव, एसपी क्राइम वीके मिश्रा आदि मौके पर पहुंच गए थे। डीआईजी ने मेडिकल में जाकर हालात की जानकारी ली।

एसएसपी के अनुसार कुछ नाम सामने आए हैं, जिसके आधार पर दबिश शुरू करा दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed