{"_id":"a09565ec6dbf37c7f9253a1b1e7fa4c1","slug":"chargesheet-against-five-in-kawal-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल कांड: गौरव-सचिन की हत्या में पांच पर चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल कांड: गौरव-सचिन की हत्या में पांच पर चार्जशीट
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Nov 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के मलिकपुरा के ममेरे भाई गौरव और सचिन की हत्या में एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जेल में बंद पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ अभी विवेचना का कार्य जारी है।
विज्ञापन
जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में 27 अगस्त को मलिकपुरा निवासी सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इस कारण तनाव के बाद सात सितंबर को हिंसा भड़क गई थी।
विज्ञापन
सचिन के पिता रविंद्र सिंह ने दोहरे हत्याकांड में मुजस्सिम कुरैशी एवं मुजम्मिल उर्फ बिल्ला पुत्र नसीम कुरैशी, फुरकान पुत्र फजल, शाहनवाज उर्फ कलवा, जहांगीर एवं नदीम पुत्र सलीम उर्फ मेघा कुरैशी और अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन झगड़े में शाहनवाज की भी हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
लंबी विवेचना के बाद एसआईटी के विशेष अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी ने बुधवार को सीजेएम केपी सिंह की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मुजस्सिम, मुजम्मिल, फुरकान, जहांगीर और नदीम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।