फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Why samajwadi party former MP of Chandauli ram kishun yadav fell at feet of members of Zilla Panchayat video went viral

जिपं अध्यक्ष चुनाव: अपनी ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर क्यों गिरे चंदौली के पूर्व सांसद, वीडियो वायरल

Sat, 03 Jul 2021 11:05 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 11:05 AM IST
सार

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने  शुरू हो गए हैं। सवाल यह की आखिर ऐसी कौन सी स्थिति आ गई कि पूर्व सांसद को अपनी ही पार्टी के सदस्यों के पैरों में गिरना पड़ा। क्या पूर्व सांसद को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है?

विज्ञापन
Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Why samajwadi party former  MP of Chandauli ram kishun yadav  fell at  feet of members of Zilla Panchayat video went viral
चंदौली के सपा से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव अपने ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार की रात से ही चंदौली के सपा से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व सांसद अपनी ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर गिरे नजर आ रहे हैं। वीडियो पीडीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव अपनी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर गिरकर वोट की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। सवाल यह की आखिर ऐसी कौन सी स्थिति आ गई कि पूर्व सांसद को अपनी ही पार्टी के सदस्यों के पैरों में गिरना पड़ा। क्या पूर्व सांसद को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है? इधर, वीडियो के वायरल होने के बाद से चंदौली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद का भतीजा है सपा से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
सपा ने चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तेज नारायण यादव को बनाया है। तेज नारायण निर्दलीय लड़कर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। बाद में सपा ने उन्हें टिकट देकर अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया। तेज नारायण यादव पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के भतीजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 35 है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत के लिए कुल 18 का आकंड़ा चाहिए। जबकि समाजवादी पार्टी के पास 14 सदस्य हैं। वहीं बीजेपी के पास 08  सदस्य  हैं। इसके अलावा 09 निर्दलीय व अन्य है ।

ऐसे में सपा के पास सबसे अधिक सदस्य हैं। सपा के अधिकृत प्रत्याशी तेज नारायण को मिलने वाले वोटों की संख्या सपा से जीते जिला पंचायत सदस्यों की पार्टी के प्रति निष्ठा को तय कर देगी। आखिर अपनी ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर क्यों गिरे?

मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। शाम चार बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भाजपा से उम्मीदवार दीनानाथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed