फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth's Body Found in the Ganges; Family Suspects Murder

Chandauli News: गंगा में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 06 Apr 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth's Body Found in the Ganges; Family Suspects Murder
ह​र्षित वर्मा, फाइलफोटो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास गंगा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान कानपुर के साकेत नगर निवासी हर्षित वर्मा के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के चाचा विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि हर्षित पिछले चार दिनों से लापता था। परिवार की ओर से वाराणसी के लंका थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। हर्षित बनारस में काम करता था और होली के दौरान अपने एक मित्र अंकित मिश्रा के साथ घर आया था। इसके बाद वह वापस बनारस गया, लेकिन शुक्रवार से उसका फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शनिवार को वे बनारस पहुंचकर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को उसके मोबाइल से कॉल आने पर उम्मीद जगी, लेकिन बाद में पता चला कि फोन मुगलसराय कोतवाली में है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले में आगे की जांच वाराणसी के लंका थाने की पुलिस द्वारा की जाएगी, जहां पहले से गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
बेटिंग से जुड़ रहा मामला
मृतक के मोबाइल से मिले कुछ वॉयस नोट्स ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। परिजनों के अनुसार वॉयस नोट्स में हर्षित ने कुछ लोगों पर बेटिंग के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है और अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसमें भदोही निवासी सत्यम दुबे सहित प्रांजल दुबे, अंकित मिश्रा, करन पांडे और उत्कर्ष पाठक के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article