{"_id":"6ad132a60517af21d90524c3","slug":"youth-returning-from-a-tilak-ceremony-dies-in-a-road-accident-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156320-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तिलक समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तिलक समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
गौरव राजभर, फाइलफोटो
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में खड़ेहरा गांव निवासी गौरव राजभर (28) की मौत हो गई। वह वाराणसी में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बाइक चलाते समय गौरव ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
गौरव बुधवार रात धपरी गांव में एक तिलक समारोह से अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे लाखापुर गांव के पास अर्धनिर्मित सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में गौरव के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोस्त दीपक भी घायल हो गए।
गौरव नवोदय विद्यालय के छात्र रहे थे और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके थे। पिता भगवान दास राजभर ने बताया कि उनका बेटा बेहद होनहार था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गौरव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया।