फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth Parliament will have an important role in building a developed India

युवा संसद की विकसित भारत के निर्माण में होगी महत्वपूर्ण भूमिका

Thu, 03 Nov 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament will have an important role in building a developed India
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित 11वीं युवा संसद प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। ायुवा सदन की कार्यवाही देख कहा कि ऐसा लगा रहा है कि यह युवाओं को 2047 का विकसित भारत चलाने का अवसर प्रदान करेगा। विकसित भारत के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केंद्रीय विद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022 जोनल स्तर का उद्घाटन बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने किया। उन्होंने अपने अनुभवों को युवा संसद में साझा किया और बच्चों को सुंदर भविष्य के लिए आशीष दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य और गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। युवा संसद मेेें प्रथम दिन देश के वर्तमान मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। विकसित भारत बनाने के दिशा में महत्वपूर्ण तथ्यों पर पक्ष विपक्ष सहमत हुए। वहीं पटना संभाग के प्रतियोगियों द्वारा संसद का स्वरूप प्रस्तुत किया गया। इसमें शिक्षा संबंधित देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित नागरिकों के हित में समसामयिक मुद्दों से संबंधित कई बेल युवा संसद में पारित किए गए। युवा संसद में अन्य अतिथियों के रूप में भूतपूर्व एमपी भैरव प्रसाद मिश्र, सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ,उपायुक्त डी मणिवन्नन, सहायक आयुक्त बी.दयाल, निर्णायक मंडल के रूप में नई दिल्ली से आए विनोद कुमार बेहेरा, मो. असदउल्लाह, संजीत कुमार दास उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य के.के. भारती ने किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन युवा संसद प्रभारी मनीष पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चंद्रशेखर मौर्य, विनोद कुमार सिंह, नितिन शुक्ला, शिल्पा सक्सेना, शालिनी मिश्रा, चारु भारद्वाज, रेखा कुमारी, बृजभान, रोहित यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed