फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth murdered by slitting his throat with a sharp weapon, dead body thrown in well

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव कुएं में फेंका..संशोधित

Tue, 11 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat with a sharp weapon, dead body thrown in well
इलिया (चंदौली)। चकिया थाना क्षेत्र के सैैदूपुर पुलिस चौकी के पीछे प्राथमिक विद्यालय के समीप कुएं में सोमवार को एक युवक का शव उतराया मिला। किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गरला(पीतपुर) पथरहिया गांव निवासी सुनील कुमार (22) के रूप में हुई। वह दो दिन पहले घर से एक संगीत कार्यक्रम देखने के लिए निकला था। मृतक के पिता की तहरीर पर उसकी पत्नी और ससुराल वालों समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के गरला पथरिया गांव निवासी राजकुमार के बड़े पुत्र सुनील कुमार की शादी बरहुआ गांव में रामकेवल की पुत्री पूजा के साथ छह माह पूर्व हुई थी। शनिवार की रात सुनील गांधीनगर गांव में गायक वीरेंद्र चौहान का कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकला था। दूसरे दिन सुबह वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने ससुराल वालों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद चाभी लगी उसकी बाइक पालपुर गांव के नहर के समीप खड़ी मिली। इस पर राइट कर्मनाशा नहर को बंद कराकर रविवार को पूरे दिन गांधीनगर से लेकर पालपुर नहर तक उसकी खोजबीन की गई, मगर कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पिता रामकेवल ने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट चकिया कोतवाली में दर्ज कराई। इसी बीच सैदूपुर पुलिस चौकी के पीछे प्राथमिक विद्यालय के पास कुएं में सोमवार को उसका शव उतराया मिला। शव को बाहर निकाला गया तो गले पर धारदार हथियार के निशान थे। सुनील के पिता राजकुमार ने चकिया थाने में पत्नी तथा ससुरालवालों पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत गला रेतने से हुई है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। युवक के पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी पूजा देवी, सास मनोजा, ससुर राम केवल राम, साले अजीत कुमार और अक्षय कुमार तथा गांव के ही मुन्ना यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सास-ससुर, पत्नी और साले को गिरफ्तार कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed