फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   YOUTH HANGED

किचकिच से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 24 Apr 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
YOUTH  HANGED
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत जफरपुर पुलिस चौकी के परोरवा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात पारिवारिक कलह से नाराज होकर युवक ने घर में पंखे के हुक में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परोरवा गांव निवासी गुलजार (19) पुत्र चांद मुहम्मद मोटर मैकेनिक था। लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से वह घर में ही था। बृहस्पतिवार की रात किसी बात को लेकर घर में परिवार वालों से बहस हो गई। पारिवारिक कलह से नाराज होकर गुलजार अपने कमरे मे चला गया। देर रात तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवार के सदस्यों ने झांक कर देखा तो गुलजार पंखे के हुक में बेल्ट का फंदा बनाकर लटक रहा था। यह देख परिवार के सभी सदस्यों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग जुटे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जफरपुरवा चौकी प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुलजार की शादी नहीं हुई थी। आगे के मामले की जांच की जा रही है। गुलजार की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता चांद मुहम्मद, माता सलीमुन बेगम, छोटे भाई अफ्सार और परवेज का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed