{"_id":"613d77f38ebc3e61d730dfcd","slug":"youth-drowned-in-pond-during-bath-dead-body-found-floating-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: सुबह तालाब में शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: सुबह तालाब में शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 12 Sep 2021 09:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के पास शनिवा की शाम रेलवे के तालाब में नहाते समय युवक डूब गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की खोज की लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह युवक का शव उतराया मिला। युवक कौन है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर रेलवे लाइन के किनारे बसे नसीरपुर पट्टन गांव से सटा रेलवे का तालाब है। बड़े पैमाने पर बाहर से आकर यहां रेलवे यार्ड में मजदूर काम करते हैं। शनिवार की शाम युवक(35) तालाब में नहाने लगा और गहरे पानी मे जाने की वजह से डूब गया।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को सुबह छह बजे गांव के लोग तालाब के किनारे गए तो युवक का शव तालाब में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। बाद में शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन